ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालना पड़ा महंगा, 'सोशल मीडिया क्वीन' किरण यादव की हुई गिरफ्तारी

VAISHALI : फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने की वजह से हाजीपुर पुलिस ने किरण यादव नाम की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार किरण यादव ने 2 दिसंबर 2020 को एक वीडियो वायरल हु

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालना पड़ा महंगा, 'सोशल मीडिया क्वीन' किरण यादव की हुई गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने की वजह से हाजीपुर पुलिस ने किरण यादव नाम की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार किरण यादव ने 2 दिसंबर 2020 को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें किरण यादव ने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था इतना ही नहीं किरण यादव ने पिछड़ी जातियों को मुस्लिमों से डरने की बात कही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. 


पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच-पड़ताल की गई. फिर पहचान कर चांदपुरा की रहने वाली किरण यादव को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि किरण यादव का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि फेसबुक पर उनकी पहले वाली आईडी को डिलीट करवा दिया गया है. इसके बाद नई आईडी बनाई गई है जिसमें उन्होंने भगवान राम के बारे में कुछ टिप्पणी की गई थी, लेकिन उसे यह नहीं मालूम था की इस टिप्पणी पर उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी.


गौरतलब है कि किरण यादव वैशाली जिले के चांदपुरा की रहने वाली हैं. वह खुद को सोशल वर्कर बताती हैं और लगातार सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर पोस्ट करती रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके लाखों की संख्या में फ़ॉलोअर्स भी हैं और अक्सर वह अपने पोस्ट और वीडियो की वजह से विवादों में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार जो विवाद हुए उस वजह से उन्हें जेल भेज दिया गया है.