ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

दहेज दानवों की करतूत: बुलेट के लिए विवाहिता की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

VAISHALI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है। जहा

दहेज दानवों की करतूत: बुलेट के लिए विवाहिता की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: दहेज लोभियों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले का है। जहां हाजीपुर में दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति समेत घर के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गये।


घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गयी। मृतका के पति ने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और घटना की सूचना सम्बन्धित थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।


मृतका की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत निवासी विमल किशोर राय की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है।  जिसकी शादी एक साल पहले महुआ थाना क्षेत्र के भादवास गांव निवासी विमल राय के पुत्र संतोष कुमार से शादी हुई थी। शादी हिंदू रीति रिवाजों से हुईं थी दहेज स्वरूप पांच लाख रुपए भी दिए गए थे। लेकीन शादी बाद दूल्हे ने सेहरा हटाने के बाद ससुराल वालों से बुलेट बाइक की डिमांड कर दिया था। 


लेकिन मृतका की मायके वालों ने बुलेट बाइक दे देने की बात कह रहा था लेकीन दूल्हे ने उसके साथ मारपीट करता रहता था। इसी बीच आज शाम हैवान बनें पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के भाई बिपुल कुमार ने बताया कि शादी बाद लड़का बुलेट बाइक मांग रहा था बोले थे दे देंगे लेकिन बहन के साथ मारपीट करता था। कई बार उसे समझा भी दिया गया था लेकिन वो माना नही और हत्या कर दिया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता