ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चोरी की स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार : पूर्वी चंपारण की गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर मार रहे थे फर्राटा

VAISHALI : वैशाली जिले के बेलसर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की एक स्कॉर्पियो के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बेलसर थाने की पुलिस ने गोरौल सरैया मुख्य मार्

चोरी की स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार : पूर्वी चंपारण की गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर मार रहे थे फर्राटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली जिले के बेलसर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की एक स्कॉर्पियो के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बेलसर थाने की पुलिस ने गोरौल सरैया मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी क्रम में गोरौल की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो के ड्राइवर को पुलिस ने जब रुकने को कहा तो स्कार्पियो का ड्राइवर तेज गति से स्कॉर्पियो लेकर भागने लगा। 


पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा किया और खदेड़कर स्कॉर्पियों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ की तब उसने अपना मुंह खोल दिया। ड्राइवर ने बताया कि स्कॉर्पियो पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल थानाक्षेत्र से चोरी की गई है। जिसका ओरिजिनल नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाया गया है। पुलिस चेचिस और इंजन नंबर से स्कॉर्पियों के मालिक का पता लगाने में जुटी हुई है। 


पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने चोरी की इस स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। दोनों गिरफ्तार चोरों की पहचान बिदुपुर थानाक्षेत्र के कुणाल कुमार के पुत्र अमन कुमार और सदर थानाक्षेत्र के पहेतीया गांव निवासी सुरेश मिश्रा के पुत्र निखिल कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बेलसर थाने की पुलिस ने चोरी के एक स्कॉर्पियो के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

चोरी की स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार : पूर्वी चंपारण की गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर मार रहे थे फर्राटा

चोरी की स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार : पूर्वी चंपारण की गाड़ी का नंबर प्लेट बदलकर मार रहे थे फर्राटा

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता