ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बाइक के लिए हत्यारा बन गया भाई: वैशाली में चचेरे भाई को अगवा कर चाकू से गोदा, बाइक के लिए हुआ था विवाद

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में बाइक ले जाने के लिए हुए विवाद के भाई एक युवक ने अपने चचेरे भाई को चाकू से गोद डाला. रिश्तों को भूल चुके युवक ने पहले अपने भाई को अगवा किया औ

बाइक के लिए हत्यारा बन गया भाई: वैशाली में चचेरे भाई को अगवा कर चाकू से गोदा, बाइक के लिए हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में बाइक ले जाने के लिए हुए विवाद के भाई एक युवक ने अपने चचेरे भाई को चाकू से गोद डाला. रिश्तों को भूल चुके युवक ने पहले अपने भाई को अगवा किया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसके पूरे शरीर में चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. घायल युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है,उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।


वाकया वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पीपा पुल के पास हुआ. शनिवार की  शाम एक युवक को चार पहिया वाहन से आये कुछ लोगों ने अगवा कर लिया. फिर आगे ले जाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया. उसके शरीर पर कई जगहों पर चाकू मारा गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल कर दिया. आस-पास के लोगों ने जब ये वाकया देखा तो वे उस ओर दौड़े. इसी बीच हमलावर वहां से फरार हो गये. ग्रामीण औऱ परिजन घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर देख कर उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 


बाइक के लिए हत्यारा बना चचेरा भाई

हमले में घायल हुआ युवक वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के भिखनपुरा निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार है. गौरव के पिता विजय राय ने बताया कि उनका बेटा देसरी के बिलट चौक पर रेस्टोरेंट और जांच घर चलाता है. 20 दिन पहले उसका अपने चचेरे भाई मुन्ना कुमार से विवाद हुआ था. मुन्ना गौरव की बाइक ले जाना चाह रहा था लेकिन गौरव ने मना कर दिया था. तब मुन्ना और उसके दोस्त विक्रम ने सबक सिखाने की धमकी दी थी. विजय राय ने बताया कि इसी रंजिश में मुन्ना ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।