ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : पुलिस को लूटने वाला चोरों का गैंग.. लग्जरी कार में आते थे, थानों में घूम-घूमकर करते थे चोरी

VAISHALI : आमतौर पर आपने सुना होगा कि चोर, लूटेरे पुलिस को देख भागते हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरत होगी की हाजीपुर में चोरों के एक ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है जो चोरी के लिए सिर

बिहार : पुलिस को लूटने वाला चोरों का गैंग.. लग्जरी कार में आते थे, थानों में घूम-घूमकर करते थे चोरी
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : आमतौर पर आपने सुना होगा कि चोर, लूटेरे पुलिस को देख भागते हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरत होगी की हाजीपुर में चोरों के एक ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है जो चोरी के लिए सिर्फ पुलिसवालों को ही निशाना बनाता था. चोरो का ये गैंग ना केवल पुलिस को निशाना बनाता था. बल्कि चोरी की वारदात के लिए पुलिस की मांद में घुस वारदात को अंजाम देता था. चोरो का ये गैंग थानों में घूम घूम थाने के अंदर ही चोरी की वारदात को अंजाम देता था. 


दिलचस्प वारदात का खुलासा हुआ है हाजीपुर में. पुलिस ने लग्जरी कार से थाने पहुंचे 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जो थाने में घुस चोरी की वारदात को लगभग अंजाम दे ही चुका था. लेकिन पुलिस की तेज नजर से शातिर चोर की काले खुल गई और खुलासा हुआ एक अद्भुत गैंग का.


दरअसल बिद्दूपुर थाने में खुद को कारोबारी बता 2 जेंटलमैन पहुंचे थे. लग्जरी कार से थाने पहुंचे दोनों लुटेरों ने बताया की वे थाने में जब्त गाड़ियों की नीलामी में खरीद करने वाले कारोबारी है..और थाने में जब्त गाड़िया देखना चाहते हैं. पुलिस ने पटना से पहुंचे दोनों लड़को को गाड़ी देखने को कह दिया और काम में लग गए. लेकिन थोड़ी देर में थाने पहुंचे SHO को जब शक हुआ तो उन्होंने पड़ताल शुरू कर दी.


लड़को की गाड़ी की जांच हुई तो उनके गाड़ी में थाने की गाड़ियों कीमती पार्ट्स भरे पड़े मिले. पूछताछ में खुलासा हुआ की ये दोनों शातिर चोर हैं और थाने में खड़ी गाड़ियों के पाटर्स चुराने के माहिर गैंग के सदस्य थे. पता ये भी चला कि इस गैंग ने अकेले वैशाली जिले के कई थानों से चोरी की ऐसी ही वारदात को पहले भी अंजाम दिया है और चोरी कर निकल चुके थे..


पकड़े गए दोनों लड़के पटना के रहने वाले हैं. जिन्होंने बताया की थाने से चोरी करना उन्हें ज्यादा सुरक्षित लगता था, इसीलिए ये लोग लम्बे समय से थाने में खड़ी गाड़ियों के कीमती पार्ट्स चुराने के धंधे में लगे थे. फिलहाल चोरों का ये गैंग पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है और पुलिस खुद की लंगोट में हाथ डालने वाले इस गैंग के पड़ताल में जुट गई है. पुलिस की मांद में घुस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इस गैंग की हरकतों से ने पुलिसवालों को भी परेशान कर दिया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता