ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में खाकी का रौब देखिए: दबंग दारोगा ने केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, साइड नहीं नहीं देने पर किया लहूलुहान

HAJIPUR: बिहार की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इस बार एक दारोगा ने बड़ा कांड कर दिया है। दबंग दारोगा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के ड्राइव

बिहार में खाकी का रौब देखिए: दबंग दारोगा ने केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, साइड नहीं नहीं देने पर किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इस बार एक दारोगा ने बड़ा कांड कर दिया है। दबंग दारोगा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा है। गाड़ी को साइड नहीं देने पर दारोगा जी आपे से बाहर हो गए। पहले तो उन्होंने नित्यानंद राय के ड्राइवर को बुरा भला कहा और बाद में पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।


दारोगा की पिटाई से नित्यानंद राय के ड्राइवर सहदुल्लापुर गांव निवासी चंदन कुमार का सिर फट गया और बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने चंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि चंदन अपने घर से जदुआ जा रहा था। इस दौरान कर्णपुरा चौक के पास जाम लगा हुआ था, तभी गंगाब्रीज थाना में तैनात एसआई अरविंद वहां पहुंचा और चंदन से साइड मांगा।


नित्यानंद राय के ड्राइवर चंदन ने जान के कारण साइड देने में असमर्थता जताई जिसके बाद दारोगा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दारोगा ने चंदन की गाड़ी का चाबी छीन लिया और जब नित्यानंद के ड्राइवर ने इसका विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित चंदन ने बताया कि जदुआ से अन्दर कर्णपुरा अंडरग्राउंड में ले जाकर दारोगा ने केंद्रीय मंत्री के घर के पास उसकी बेरहमी से पिटाई की है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता