ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: पैक्स चुनाव के रिजल्ट के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग, 4 लोग हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती

VAISHALI: वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतीया में पैक्स चुनाव के रिजल्ट के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की

Bihar News: पैक्स चुनाव के रिजल्ट के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग, 4 लोग हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतीया में पैक्स चुनाव के रिजल्ट के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गयी। इस झड़प में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान पहेतीया गांव निवासी जयालाल राय के पुत्र विनय कुमार, अभय कुमार, अवनीश कुमार और जयालाल राय के रूप में हुई है।  


इस संबंध में घायल विनय ने बताया कि मेरा भाई पैक्स में पहेतीया पंचायत से जीता है। हम लोग सर्टिफिकेट लेकर आ रहे थे। जैसे ही हम लोग चंदेश्वर राय के दलन पर पहुंचे तो पूर्व मुखिया चंदेश्वर राय और उनके साथियों के द्वारा हम लोगों पर लाठी डंडे तलवार से हमला कर दिया। 


इस हमले में चार लोग घायल हो गये जो जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाद चंदेश्वर राय और उनके साथियों द्वारा हमारे दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद काजीपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। इस संबंध में काजीपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में झड़प हुई है। मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता