ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में गांव-शहर बदमाशों का कहर! वैशाली में पैक्स अध्यक्ष पर 5 राउंड फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी लगातार अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार रात मे

 बिहार में गांव-शहर बदमाशों का कहर! वैशाली में पैक्स अध्यक्ष पर 5 राउंड फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी लगातार अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लगातार रात में बढ़ रहे क्राइम के बावजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार कहते हैं कि - कहां अपराध हो रहा है,सबकुछ कंट्रोल में ही तो है, जरा दूसरों राज दूसरे राज्यों में जाकर देखिए क्या हाल है? इस बीच अब वैशाली में आज अगले सुबह अपराधियों ने टैक्स अध्यक्ष पर पांच राउंड फायरिंग की है जिसमें उनके कमर और कंधे में गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली में बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष और पूर्व मुखिया ललन सिंह को गोली मार दी है। ललन सिंह पर कुल 5 राउंड फायरिंग की गई है जिसमें एक गोली उनके कमर और दूसरी गोली उनके कंधे पर लगी है। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।


बताया जा रहा है कि, यह घटना करताहा थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पास की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष ललन सिंह पर गोली चला दी है। अपराधी तीन की संख्या में एक बाइक पर सवार होकर आए थे और दनादन गोलियां बरसाते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद घायल ललन सिंह को फिलहाल निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता