ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: एकसाथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने युवती और बच्चे के चेहरे को एसिड से जलाया

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने दोनों की हत्या कर शव को फेंक दिया है। युवती और बच्च

बिहार: एकसाथ दो लोगों की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने युवती और बच्चे के चेहरे को एसिड से जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने दोनों की हत्या कर शव को फेंक दिया है। युवती और बच्चे की हत्या के बाद दोनों शवों को एसिड से जलाने की कोशिश की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के धधुआ गांव की है।


फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को लाकर फेंक दिया है। युवती और बच्चे की पहचान को छिपाने के लिए बदमाशों ने दोनों के चेहरों को एसिड से जलाने की कोशिश की है। दरअसल, शनिवार की सुबह लोग जब टहलने के लिए घर से निकले थे तभी उनकी नजर दोनों शवों पर पड़ी। एक साथ दो शवों के मिलने की बात जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैड़कों की संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जांच के लिए घटना स्थल पर FLC  की टीम को भी बुलाया है। FLC टीम द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद ही शव को उठाया जायेगा। जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता