ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

बिहार में चौथी की छात्रा के साथ हैवानियत: हत्या के बाद मासूम की उंगलियां काटी, एसिड से जलाने की भी कोशिश की

HAJIPUR: वैशाली में हत्या की एस सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए एक चौथी क्लास की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को उसके घर

बिहार में चौथी की छात्रा के साथ हैवानियत: हत्या के बाद मासूम की उंगलियां काटी, एसिड से जलाने की भी कोशिश की
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में हत्या की एस सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदों को पार करते हुए एक चौथी क्लास की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को उसके घर के पीछे फेंक दिया। इस दौरान बदमाशों ने छात्रा की चार उंगलियां भी काट ली और शव को एसिड से जलाने की कोशिश की। शनिवार को चार दिन से लापता लड़की का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जंदाहा थाना क्षेत्र के हरप्रसाद गांव की है।


बच्ची की पहचान शिव कुमार दास की बेटी करीना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीना बीते 16 मई को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे वापस घर लौट आए लेकिन करीना घर नहीं पहुंची। काफी देर तर करीना के नहीं लौटने पर परिजनों को शंका हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के सभी संभावित जगहों पर करीना की तलाश की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला।


बाद में परिजनों ने जंदाहा थाने में करीना के लापता होने का मामला दर्ज कराया। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस भी करीना को तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार को घर के लोगों को बदबू महसूस हुई। जब उन्होंने बदबू आने की वजह की खोज की तो घर के पीछे केले और भांग के पौधों के बीच करीना का शव पड़ा देखा। बच्ची का शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। बच्ची की हाथ की चार उंगलियां काट ली गई थी जबकि उसके शव को भी जलाने की कोशिश की गई थी।


उधर, बच्ची का शव मिलने की जानकारी जैसे ही पुलिस में मिली, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की सूचना पर एफएसएच की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए सैंपल जमा किए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। किस कारण से इतनी बेरहमी से बच्ची की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता