ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप: ज्वेलर्स की दुकान से करीब 15 लाख के गहने और कैश ले भागे बदमाश

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। स्कूटी और बाइक पर सवार कोर आए चार बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया और दुकानदार को

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप: ज्वेलर्स की दुकान से करीब 15 लाख के गहने और कैश ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। स्कूटी और बाइक पर सवार कोर आए चार बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोल दिया और दुकानदार को गन प्वाइंट पर लेकर दुकान में रखे 200 ग्राम गोल्ड और तीन किलो चांदी के साथ एक लाख रुपए लूट लिये। सोना-चांदी और कैश मिलाकर करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति लूटकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी यीशुपुर की है।


बताया जा रहा है कि मां पुतुल ज्वेलर्स के मालिक उमेश शाह हर दिन की तरह दुकान में बैठे थे, तभी बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए चार बदमाश दुकान में घुसे और पिस्टल दिखाकर 200 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी समेत एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।


करीब 2 बजे चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा के हार्ड डिस्क को भी अपराधी अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस ने जिले की सीमा को सील कर दिया है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वैशाली एसपी रवि रंजन और सदर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस की टेक्निकल सेल भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। एसपी ने बताया कि कुछ संदिग्ध की पहचान हुई है, जिनकी गिरफ्तारी क लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता