ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: घर से लपता युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

HAJIPUR: खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां घर से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गेहूं के खेत से युवक का शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख

बिहार: घर से लपता युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां घर से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गेहूं के खेत से युवक का शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव के साथ सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज पकरी स्टेशन के पास की है।


मृतक युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र रविवार की शाम में भगत के साथ भुइया बाबा की पूजा करने के लिए घर से निकला था लेकिन बीच रास्ते से गायब हो गया। परिजन देर रात तक उसे तलाश करते रहे लेकिन उसकी कही भी पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार को गांव के लोगों ने गेहूं के खेत में धर्मेंद्र का शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची लालगंज थाने की पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दिए जाने के बाद परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव के साथ मदारपुर गांव के पास हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर थाने की पुलिस भी पहुंची और दोनों थानों की पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता