ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: कूड़े की ढेर में ब्लास्ट से हड़कंप, दो लड़के झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां कचरा चुनने के दौरान हुए धमाके के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो लड़के कचरा चुन रहे थे और जैसे ही कचरे में पड़ी बोरी को उठाया

बिहार: कूड़े की ढेर में ब्लास्ट से हड़कंप, दो लड़के झुलसे, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां कचरा चुनने के दौरान हुए धमाके के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। दो लड़के कचरा चुन रहे थे और जैसे ही कचरे में पड़ी बोरी को उठाया जोरदार धमका हुआ। धमाके में दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर भिंडा के पास की है।


ब्लास्ट में घायल हुए दोनों बच्चों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 निवासी विनय मांझी के 17 साल के बेटे विक्की कुमार और राजेश्वर मांझी के 14 साल के बेटे रमेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों द्वारा कूड़े के ढेर पर रखे बोरे को हटाने के बाद बम ब्लास्ट हो गया। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बम कहां से आया और किसने रखा, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बिदुपुर थाना अध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि कबाड़ी चुनने के दौरान ब्लास्ट हुआ है, मामले की छानबीन की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता