ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: ट्रेनों में नशा खिलाकर यात्रियों को शिकार बनाता था जाहिद, गर्लफ्रेंड और मां के साथ मिल चला रहा था सिंडिकेट

HAJIPUR: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। इस ग

बिहार: ट्रेनों में नशा खिलाकर यात्रियों को शिकार बनाता था जाहिद, गर्लफ्रेंड और मां के साथ मिल चला रहा था सिंडिकेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई जिलों में सक्रिय थे। गिरफ्तार मुख्य सरगना अपनी मां और गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने शातिर लुटेरे के साथ उसकी मां, भाई और प्रेमिका को भी धर दबोचा है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का रहनेवाला मो. जाहिद समस्तीपुर के पूसा की रहने वाली प्रेमिका के साथ मिलकर नशाखुरानी का सिंडिकेट चलाता था। मुख्य सरगना मो. जाहिद अपनी गर्लफ्रेंड अनिता, भाई शाहिद और मां सहानी खातून के साथ मिलकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। इन चारों के अलावा गिरोह का एक सदस्य मो. नौशाद नशे का ओवरडोज देने और उससे एक व्यक्ति की मौत हो जाने के मामले में हाजीपुर मंडल कारा में पहले से ही बंद है। 


वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि सभी लोग मिलकर ट्रेन में एक परिवार की तरह सफर करते थे और फिर यात्री से दोस्ती कर खाने में नशा मिलाकर खिला देते थे और बाद में यात्री का सारा सामान लेकर फरार हो जाते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया। एसपी ने बताया कि इस गिरोह के कई और सदस्य है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार जाहिद के खिलाफ वैशाली और समस्तीपुर में कई मामले दर्ज हैं।