ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

वैशाली में डबल मर्डर से सनसनी, हत्या के बाद बाइक लूटकर भागे बदमाश

VAISHALI : बिहार के वैशाली में आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिले में बदमाशों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. युवक की हत्या कर बदमश बाइक लूटकर फरार हो गए ह

वैशाली में डबल मर्डर से सनसनी, हत्या के बाद बाइक लूटकर भागे बदमाश
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली में आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. जिले में बदमाशों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. युवक की हत्या कर बदमश बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. जबकि एक अन्य बुजुर्ग को जान से मारकर अपराधियों ने उसकी लाश को खेत में फेंक दिया है. वैशाली पुलिस ने दोनों मामलों की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र की है. यहां मणिभकुरहर गांव में बदमाशों ने बाइक सवार युवक की हत्या कर उसकी बाइक लूट ली. मृतक की पहचान अनवरपुर गांव के रहने वाले विशेश्वर राय के बेटे मुन्ना राय (28) के रूप में की गई है. हत्या और लूट का आरोप मृतक की बाइक पर सवार उसके दो दोस्तों पर लगाया जा रहा है. हत्या का कारण प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है. 


दूसरी घटना जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र की है. यहां मोहनपुर पंचायत में मोहनपुर ढाब के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर अपराधियों ने शव को खेत में फेंक दिया. मृतक की पहचान मोहनपुर के रहने वाले राम इकबाल राय (68) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के मुंह में कपड़ा डालकर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. उसके मुंह से कपड़ा और खून निकला है. घटना की छानबीन की जा रही है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता