ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के एक कॉलेज की वेबसाइट पर साइबर अटैक, देश विरोधी नारा और आपत्तिजनक फोटो हैकरो ने डाला

VAISHALI: बिहार में साइबर अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। इस बार हैकरों ने गवर्मेंट कालेज की वेबसाइट को हैक कर देश विरोधी पोस्ट डालना शुरू कर दिया। शहर के सबसे प्रति

बिहार के एक कॉलेज की वेबसाइट पर साइबर अटैक, देश विरोधी नारा और आपत्तिजनक फोटो हैकरो ने डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में साइबर अपराधी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। इस बार हैकरों ने गवर्मेंट कालेज की वेबसाइट को हैक कर देश विरोधी पोस्ट डालना शुरू कर दिया। शहर के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेजों में से एक हाजीपुर के देवचंद कॉलेज के ऑफिसियल वेबसाइट को साइबर क्रिमिनल ने हैक कर लिया। 


 इस कॉलेज का वेबसाइट खोलने पर देश विरोधी नारे और फोटो दिखने लगता है। साथ ही हैकरो के धमकीभरे मैसेज भी नजर आता है। हैकरों की इस कारस्तानी से परेशान कॉलेज के प्रबंधन ने इसकी लिखित शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी है। कॉलेज के प्रिंसिपल तारकेश्वर पंडित ने बताया की 2 दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट को हैक किया गया था। 


हैकरों ने कॉलेज के वेबसाइट पर देश विरोधी पोस्ट डाल दिया।   वेबसाइट पर कालेज और करीब 3000 से ज्यादा छात्रों से जुडी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा है और कॉलेज प्रबंधन छात्रों से जुडी जानकारी को लेकर भी चिंतित है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से वेबसाइट को ठीक करने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद मांगी है। 


कॉलेज के प्रिसिंपल तारकेश्वर पंडित ने बताया कि यूनिवर्सिटी के एजेंसी के द्वारा वेबसाइट बनवाया गया है। सोमवार को इस पर नजर गई है। कॉलेज के वेबसाइट को हैक कर लिया गया है। जिसमें कोई अनजान व्यक्ति गलत नारा लगाते दिख रहा है। इसकी सूचना साइबर क्राइम थाने को दी गयी और कार्रवाई की मांग की गयी है। मामला सामने आने के बाद साइबर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता