ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार के दारोगा की शर्मनाक करतूत: शादी का झांसा देकर महिला SI के साथ किया गंदा काम, थाने पहुंचा मामला तो पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

HAJIPUR: बिहार में एक दारोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है। ट्रेनिंग के दौरान महिला दारोगा को अपने जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर महीनों तक उसे अपनी हवस की शिकार बनाता रहा

बिहार के दारोगा की शर्मनाक करतूत: शादी का झांसा देकर महिला SI के साथ किया गंदा काम, थाने पहुंचा मामला तो पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: बिहार में एक दारोगा की शर्मनाक करतूत सामने आई है। ट्रेनिंग के दौरान महिला दारोगा को अपने जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर महीनों तक उसे अपनी हवस की शिकार बनाता रहा। महिला दारोगा की शिकायत पर वैशाली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल,शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने एवं धोखाधड़ी से पैसा ठगने वाले शिवहर के एक दारोगा को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दारोगा राहुल कुमार सीवान के सोनबरसा का रहने वाला है। राहुल कुमार मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाने में पूर्व में थाना अध्यक्ष रह चुका है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए राहुल को पटना से गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, राजगीर से प्रशिक्षण के बाद महिला दारोगा का पदस्थापन सरैया थाना में हुआ था जबकि आरोपी दारोगा राहुल का पदस्थापन बरूराज थाना में था। इसी दौरान दोनों के बीच जान पहचान बनी थी। महिला दारोगा ने आरोप लगाया है कि राहुल ने मोबाइल पर फोन कर बोला था कि हम दोनों एक ही जाति एवं एक ही जिले के रहने वाले हैं, इसीलिए आपस में शादी करना चाहते हैं।


इस पर महिला दारोगा ने विरोध किया था और कहा कि मेरी शादी कहीं और ठीक हो रही है। इसके बाद राहुल ने बोला की शादी होगी तो मुझे ही होगी, तुम्हारी शादी कहीं और नहीं होने दूंगा। इसके बाद जबरदस्ती मोबाइल पर फोन करता रहा। इसी बीच उसकी शादी कहीं और तय हो गई तो राहुल ने शादी तोड़वा दी। जिससे तंग आकर वह राहुल से शादी करने के लिए राजी हो गई। उसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी का चर्चा शुरू हुई तो राहुल के परिवार वाले दहेज में कीमती उपहार और नगद मांगने की मांग कर दी।


बातचीत बनने पर 4 मार्च 2024 को तिलक हुआ, जिसमें 10 लाख नगद और कीमती उपहार भी दिए गए। उसके बाद आरोपी राहुल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में इलाज के बहाने धोखे में उसका गर्भपात करा दिया गया। इसका विरोध करने के बाद मारपीट की। 


मामले को लेकर महिला दारोगा ने सराय थाने में कार्यरत रहने के दौरान 16 जून को हाजीपुर महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला थाना अध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि 16 जून को सराय थाना में कार्यरत महिला दारोगा द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता