ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Crime News: आपसी विवाद में साले ने जीजा को मौत के घाट उतारा, कुदाल से काट कर बेरहमी से ले ली जान

HAJIPUR: खबर वैशाली से है, जहां एक साले ने अपने ही जीजा को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का उसके साले के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह कई बार हत्या की धमकी भी

Bihar Crime News: आपसी विवाद में साले ने जीजा को मौत के घाट उतारा, कुदाल से काट कर बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से है, जहां एक साले ने अपने ही जीजा को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक का उसके साले के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह कई बार हत्या की धमकी भी दे चुका था। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वफ़ापुर बानथू गांव की है।


बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन सहनी का अपने साले जगरनाथ सहनी से विवाद चल रहा था और वह बार-बार हत्या करने की धमकी भी दे रहा था। इसी बीच सोमवार की देर रात आरोपी जगरनाथ साहनी ने श्रीनिवासन साहनी पर कुदाल से वार कर दिया और दौड़ा दौड़ाकर कई वार किए। घायल श्रीनिवासन को आसपास के लोग भगवानपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना के पूर्व और घटना के वक्त भी बार-बार पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस नहीं आई और आरोपी ने श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई। अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो शायद श्रीनिवासन आज जिंदा होता।


बता दें कि कुछ साल पहले मृतक के पत्नी की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसको लेकर ही इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता