ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Bihar Crime News: पुलिस ने छापेमारी कर 9 शातिर बदमाशों को दबोचा, NH पर लूटपाट की वारदात को देते थे अंजाम

HAJIPUR: वैशाली की भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोढ़ियां चमन NH-22 के पास छापेमारी कर तीन अपराधियों को दबोचा है जबकि दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर

Bihar Crime News: पुलिस ने छापेमारी कर 9 शातिर बदमाशों को दबोचा, NH पर लूटपाट की वारदात को देते थे अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली की भगवानपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोढ़ियां चमन NH-22 के पास छापेमारी कर तीन अपराधियों को दबोचा है जबकि दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सभी बदमाश इकट्ठा हुए थे।


पकड़े गए रमेश कुमार, कुन्दन कुमार, मनिकांत कुमार उर्फ गणेश के पास से पुलिस ने दो कट्टा और चार जिंदा कारतूस के अलावा 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए तीनों अपराधियों ने बताया है कि 20 नवंबर की रात भगवानपुर थाना क्षेत्र NH-22 से सरिया लोड ट्रक लूट की घटना को अपने साथियों के साथ मिलकर दिया था। 


इनकी निशानदेही पर घटना में शामिल और अन्य 06 अभियुक्त अश्विनी कुमार, बन्टी प्रसाद, सहजाद आलम, डीएसपी कुमार, छोटे यादव, उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं साथ ही लूटी गई सरिया व ट्रक का पार्ट पूर्जा (इंजन, चेचिस इत्यादि) को गया जिला से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 


वैशाली पुलिस अधिक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि भगवानपुर थाने की पुलिस को सूचना मिला था कि कुछ अपराधी थाना क्षेत्र के गोढ़ियां चमन NH-22 के पास अपराध की योजना बना रहे हैं। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने हुए तीन अपराधी को पकड़ लिया गया है। जिनकी निशानदेही पर लुटा गया सरिया लोड ट्रक का कटा हुआ पार्ट्स के साथ सरिया बरामद किया गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता