ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

BIHAR CRIME: छोटे सरकार हत्याकांड का शूटर 5 साथियों के साथ गिरफ्तार, पुलिस का स्टीकर लगे गाड़ी से शादी में आए थे सभी

VAISHALI: दानापुर कोर्ट में छोटे सरकार हत्याकांड में शामिल शूटर और 50 हजार का इनामी अपराधी को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी एक शादी समारोह में शामिल

BIHAR CRIME: छोटे सरकार हत्याकांड का शूटर 5 साथियों के साथ गिरफ्तार, पुलिस का स्टीकर लगे गाड़ी से शादी में आए थे सभी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: दानापुर कोर्ट में छोटे सरकार हत्याकांड में शामिल शूटर और 50 हजार का इनामी अपराधी को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार अपराधी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में आ रहा था। इनकी गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। तभी पटना एसटीएफ ने वैशाली थाने की पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की और 6 अपराधियों को मौके से धड़ दबोचा। 


जिसके पास से पुलिस ने दो कार, 7 मोबाइल, जाली सिम कार्ड और राउटर बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि छोटे सरकार की हत्याकांड में शामिल शूटर सहित 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी पुलिस से बचने के लिए गाड़ी में पुलिस का स्टीकर लगा रखा था। बरामद मोबाइल बिना सिम का था जिसका इस्तेमाल राउटर से किया जाता था। सभी अपराधी व्हाट्सएप कॉलिंग पर पुलिस से बचने के लिए अपने साथी से बातचीत किया करते थे। इस सभी को एसटीएफ एवं वैशाली पुलिस की टीम ने धड़ दबोचा।


 पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया है। ये सभी अपराधी शराब कारोबार, लूट, हत्या, रंगदारी सहित कई मामलों में फरार चल रहे थे। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा इन अपराधियों पर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नवादा गांव निवासी अवधेश प्रसाद पुत्र मिथलेश कुमार, अशोक सिंह के पुत्र रोशन कुमार, बृज बिहारी राय के पुत्र पवन कुमार, युगल किशोर सिंह के पुत्र दीपक कुमार,श्रीराम शर्मा के पुत्र मनीष कुमार, नंदकिशोर मिश्रा के पुत्र रोशन कुमार मिश्रा के रूप में हुई है. गिरफ्तार अपराधी मिथिलेश कुमार पर हत्या, लूट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी पवन कुमार पर लूटपाट आर्म्स एक्ट उत्पाद अधिनियम सहित चार मामले दर्ज है। इस बात की जानकारी वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने मीडिया को दी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता