ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: रंगदारी नहीं देने पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, चाय पीने के दौरान बदमाशों ने मौत के घाट उतारा

HAJIPUR: वैशाली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बदमाश बुजुर्ग से दो हज

बिहार: रंगदारी नहीं देने पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, चाय पीने के दौरान बदमाशों ने मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बेखौफ अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बदमाश बुजुर्ग से दो हजार रूपए की रंगदारी मांग रहे थे, जब बुजुर्ग ने रुपए देने में असमर्थता जताई तो नाराज बदमाश ने चाय पीने दुकान पर पहुंचे बुजुर्ग की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर बहोरि गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक बुजुर्ग की पहचान शेरपुर बहोरि गांव निवासी 65 वर्षीय नगेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर नागेंद्र शर्मा चाय पीने के लिए एक दुकान पर पहुंचे थे। जहां पहले से मौजूद बदमाश अखिलेश ठाकुर ने उनसे दो हजार रुपए की मांग की। जब नागेंद्र शर्मा ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी गुस्से से पागल हो गया और बीच सड़क पर बुजुर्ग की पिटाई करने लगा। आरोपी नगेंद्र शर्मा को तबतक पिटता रहा जबतक की उनकी मौत नहीं हो गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अखिलेश ठाकुर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। हालांकि इस बीच पुलिस को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। पहले तो गुस्साए लोगों ने पुलिस को मौके से खदेड़ दिया लेकिन जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो लोग शांत हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।