ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बेटी की लव मैरिज से नाराज मां ने कर दिया बड़ा कांड, काला दामाद देख सास ने पेट्रोल डालकर जलाया

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेटी की लव मैरिज नाराज मां ने अपने ही दामाद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौक

बेटी की लव मैरिज से नाराज मां ने कर दिया बड़ा कांड, काला दामाद देख सास ने पेट्रोल डालकर जलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेटी की लव मैरिज नाराज मां ने अपने ही दामाद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मिस्त्री राम के 23 वर्षीय बेटे विकास कुमार ने पिछले साल 11 मई को पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की 18 साल की बेटी नेहा कुमारी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद पति पत्नी दोनों का गृहस्त जीवन खुशी खुशी चल रहा था। नेहा जब गर्भवती हुई तो बेटी की अच्छी देखरेख का हवाला देकर मायके वाले उसे बुलाकर अपने घर ले गए थे। नेहा अपने पति के घर वापस जाना चाह रही थी लेकिन उसकी मां उसे नहीं जाने देना चाह रही थी। काला होने के कारण नेहा की मां को दामाद बिल्कुल पसंद नहीं था।


विकास जब भी अपनी पत्नी नेहा को बुलाने के लिए उसके घर पहुंचता तो सासा भला बुरा कहकर उसे वहां से भगा देती थी। इसी बीच सोमवार की रात नेहा के बुलाने पर उसका पति विकास उसे ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था। सास बेटी को भेजने के लिए तैयार नहीं थी। इसी विवाद को लेकर बात बढ़ गई और विकास की सास ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल और पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता