ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

20 करोड़ लूट मामले के मास्टरमाइंड प्रिंस को वैशाली पुलिस ने दबोचा, देहरादून पुलिस ने रखा था दो लाख का ईनाम

VAISHALI: उत्तराखंड के देहरादून में 9 नवंबर को लूट की बड़ी घटना हुई थी। अपराधियों ने रिलायंस ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया था। 20 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण लूट लिया थ

20 करोड़ लूट मामले के मास्टरमाइंड प्रिंस को वैशाली पुलिस ने दबोचा, देहरादून पुलिस ने रखा था दो लाख का ईनाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: उत्तराखंड के देहरादून में 9 नवंबर को लूट की बड़ी घटना हुई थी। अपराधियों ने रिलायंस ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया था। 20 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण लूट लिया था। इस लूटकांड का मास्टर माइंड बिहार के वैशाली का रहने वाला प्रिंस कुमार है। 


जिसे वैशाली पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गोवर्धन गांव से गिरफ्तार किया है। वैशाली पुलिस ने प्रिंस की गिरफ्तारी की सूचना देहरादून पुलिस को दी है। इस मामले में पुलिस को चकमा देकर प्रिंस फरार चल रहा था। 


बता दें कि इस लूटकांड में वैशाली के दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने दो-दो लाख रुपए इनाम की घोषणा कर रखी थी। इस घटना में शामिल अपराधियों का कनेक्शन वैशाली से जुड़ा हुआ था।


16 नवंबर को दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। देहरादून पुलिस ने वैशाली पुलिस की मदद से वैशाली के अलग-अलग जगहों में छापेमारी कर दो अपराधी विशाल कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। 


जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड प्रिंस कुमार और उसका सहयोगी विक्रम कुशवाहा फरार चल रहा था। विक्रम कुशवाहा को भी 9 दिसंबर को देहरादून पुलिस ने धड़ दबोचा था लेकिन घटना का मास्टरमाइंड प्रिंस कुमार अब भी फरार चल रहा था।


जिसे आज वैशाली पुलिस ने पकड़ लिया है। प्रिंस की गिरफ्तारी की सूचना देहरादून पुलिस को दी गयी है। वैशाली पुलिस को अब देहरादून पुलिस का इंतजार है। जिसके बाद गिरफ्तार अपराधी प्रिंस को देहरादून पुलिस के हवाले किया जाएगा।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता