ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला

Bihar Crime News: वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र में मुखिया अर्जुन सिंह पर नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगा है।  


प्राथमिकी के अनुसार, 9 फरवरी को किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देने के बहाने मुखिया ने नाबालिग को वार्ड संख्या 12 अंतर्गत कचरा भवन नहर किनारे बुलाया। वहां पहुंचने पर मुखिया ने लड़के को जबरन भवन के अंदर ले जाकर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डाला। 


विरोध करने पर उसने लड़के का मुंह बंद कर दिया और गले में काट लिया। किसी तरह लड़का वहां से भाग निकला और घर जाकर परिवार व स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। नाबालिग के पिता ने बराटी थाना में मुखिया अर्जुन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।


 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुखिया का आपराधिक इतिहास भी है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता