ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar Crime News: दोस्त के साथ पटना जा रहा था युवक, बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरकर मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में इन दिनों लूटपाट की घटनाएं बढ़ गई हैं। बेखौफ बदमाश सड़क लूट की घटनाओं को लगातार अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में बेखौफ अपराधियो ने दोस्त के साथ पटना जा रहे युवक को घेरकर गोली मार दी। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर छपरा से पटना जा रहा था, तभी बीच रास्ते में अपराधियों ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। हाजीपुर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


बताया जा रहा है कि नवादा जिला का रहना वाला विष्णु कोलकाता के रहने वाले अपने दोस्त विशाल पांडेय के साथ छपरा से पटना जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने सोनपुर में बाइक सवार दोनों दोस्तों को घेर लिया और लूटपाट करने लगे। विष्णु ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक को मुंह में लग गई। बदमाशों ने उनकी बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए।


इसके बाद विशाल पांडेय ने घायल विष्णु को ट्रक से लिफ्ट लेकर हाजीपुर पहुंचा। ट्रक से उतरने के बाद घायल दोस्त को कंधे पर लेकर दो किलोमीटर तक चलने के बाद उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घायल युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि विशाल पांडेय को कोलकाता जाना था, उसको ट्रेन पकड़वाने के बाद विष्णु नवादा लौट जाता लेकिन बीच रास्ते में ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता