ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

संपत्ति हड़पने के लिए दामाद ने सास-ससुर और दो सालियों का किया मर्डर, पत्नी की मदद से घर में दफनाया चारों शव

DESK: ससुराल की संपत्ति हड़पने के लिए उत्तराखंड में दामाद कातिल बन गया. उसने अपने सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने पत्नी की मदद से चारों शव को घर में

संपत्ति हड़पने के लिए दामाद ने सास-ससुर और दो सालियों का किया मर्डर, पत्नी की मदद से घर में दफनाया चारों शव
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: ससुराल की संपत्ति हड़पने के लिए उत्तराखंड में दामाद कातिल बन गया. उसने अपने सास, ससुर और दो सालियों की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने पत्नी की मदद से चारों शव को घर में ही दफना दिया. यह दिल दहलाने वाली घटना रुद्रपुर के राजा कॉलोनी की है. 

नरकंकाल मिलने के बाद हड़कंप

आरोपी चारों की हत्या कर शव को दफनाने के बाद घर में ताला बंद कर चला गया. डेढ़ साल के बाद अपने रिश्तेदार को बताया कि सास और ससुर की मौत हो गई है. लेकिन इस पर रिश्तेदार को शक हुआ तो उसके सास-ससुर के गांव पहुंचा. किसी को कुछ नहीं पता चला तो उसने पुलिस को बात बतायी. जब पुलिस घर के अंदर छानबीन करने लगी. आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि चारों की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है. पुलिस ने घर के अंदर से चारों नर कंकाल को बरामद कर लिया है. 

संपत्ति हड़पने के लिए चारों को मारा

पुलिस को बताया कि कैंप थाना क्षेत्र की राजा कालोनी में हीरालाल अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे. हीरालाल की बड़ी बेटी की शादी आरोपी नरेंद्र के साथ हुई थी. उसकी नजर ससुर के संपत्ति पर रहती थी. वह ससुर की सारी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहता था, लेकिन जब ससुर ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया तो उसने किराएदार के साथ मिलकर पिछले साल अप्रैल 2019 में सास, ससुर और दोनों सालियों की हत्या करके उनके शवों को घर में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. लगभग डेढ़ साल पहले हत्या कर दफनाए गए 4 शवों के बारे में किसी को खबर भी नहीं हुई. 

टैग्स