ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

उपद्रवियों ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़, बाल-बाल बची नवजात शिशुओं की जान

SITAMARHI : सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र स्थित शहर के रिंग बांध वार्ड 24 मे नारायणी हॉस्पिटल में लाठी, डंडा, रड और हथियार से लैस होकर कुछ

उपद्रवियों ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़, बाल-बाल बची नवजात शिशुओं की जान
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र स्थित शहर के रिंग बांध वार्ड 24 मे नारायणी हॉस्पिटल में लाठी, डंडा, रड और हथियार से लैस होकर कुछ लोगों ने हमला  बोल दिया. हमलावरों ने हॉस्पिटल की खिड़की, शीशा, फर्निचर और ICU में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान कई भर्ती नवजात शिशुओं की जान बाल बाल बची. ऑक्सीजन के पाइप तक को उपद्रवियों ने तोड़ डाला. इस दौरान डाक्टर ने खुद को रूम में बंद कर अपनी जान बचायी.


घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस जब तक वहां पहुंची तबतक उपद्रवी भाग निकले. वहीं मौक़े पर पहुंची पुलिस ने कर्मियों और चिकित्सक से पूछताछ की. वहीं क्लिनिक संचालक विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि अम्बेडकर कल्याण छात्रावास से करीब 50 की संख्या में आये अज्ञात लोगों ने अचानक आकर धमकी देनी शुरू कर दी और रंगदारी में कमीशन की भी मांग की. कमिशन नहीं देने पर उपद्रवियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. किसी तरह क्लिनिक में भर्ती बच्चों की जान बची.


इधर घटना के समय हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सक पंकज सागर और एम कुमार ने कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचायी. वहां मौजूद बच्चों के इलाज के लिये पहुंची महिला ने बताया कि उसके बच्चे के ऑक्सीजन पाइप तक को उपद्रवियों ने काट डाला. किसी तरह उसकी जान बचायी गयी. मामले के लेकर हॉस्पिटल के संचालक विकास कुमार ने  प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया है जिसमें अंबेडकर कल्याण छात्रावास के 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ़्तारी की बात कही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता