ब्रेकिंग
बिहार में शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, 127 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज ; इस साल 50 हजार से अधिक अरेस्टबिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर से हड़कंप, सोना लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोलीपटना कोचिंग विवाद: फायरिंग मामले में फैजल खान के बॉडीगार्ड को बड़ा झटका, कोर्ट से नहीं मिली जमानत; अब इस दिन होगी सुनवाईपाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था मधुबनी से गिरफ्तार मदरसा शिक्षक, देशविरोधी गतिविधियों के आरोपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज तीन जिलों का दौरा, विकास योजनाओं की देंगे सौगात; जनसंवाद कार्यक्रमों में होंगे शामिलबिहार में शराब माफिया पर बड़ा एक्शन, 127 की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया तेज ; इस साल 50 हजार से अधिक अरेस्टबिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर से हड़कंप, सोना लूटकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोलीपटना कोचिंग विवाद: फायरिंग मामले में फैजल खान के बॉडीगार्ड को बड़ा झटका, कोर्ट से नहीं मिली जमानत; अब इस दिन होगी सुनवाईपाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क में था मधुबनी से गिरफ्तार मदरसा शिक्षक, देशविरोधी गतिविधियों के आरोपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज तीन जिलों का दौरा, विकास योजनाओं की देंगे सौगात; जनसंवाद कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Bihar Crime News: दुकान पर आटा खरीदने गई थी पांचवीं की छात्रा, गांव के चाचा ने बनाया हवस का शिकार; रेप के बाद मौत के घाट उतारा

ARAH: बिहार के आरा से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के मुंहबोले चाचा ने पहले उसे हवस का शिकार बनाया और बाद में भेद खुलने के डर से बेरहमी से उस

Bihar Crime News: दुकान पर आटा खरीदने गई थी पांचवीं की छात्रा, गांव के चाचा ने बनाया हवस का शिकार; रेप के बाद मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARAH: बिहार के आरा से दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की के मुंहबोले चाचा ने पहले उसे हवस का शिकार बनाया और बाद में भेद खुलने के डर से बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा हनुमान टोला मुहल्ले की है।


दरअसल, सोमवार की देर शाम नाबालिग लड़की अपने घर से आटा लेने पास के ही एक दुकान पर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घठना को अंजाम दे डाला। मामले को दबाने के लिए आरोपी ने बच्ची को पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया और उसके शव को अपने घर में ही पलंग के नीचे छिपा दिया। 


जब काफी समय बीत जाने के बाद बच्ची अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उससे ढूंढना शुरू किया। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने नामजद आरोपी के घर की तलाशी ली, तो बच्ची पलंग के नीचे मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके बाद मोहल्ले वाले ने नामजद आरोपी की जमकर पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद इस घटना की सूचना आरा नगर थाना को दी गई। नगर थाना मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


घटना की सूचना जैसे ही आस पास के इलाके में पहुंची वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। भोजपुर एसपी मिस्टर राज को मिली तो वह फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पकड़ा गया आरोपी आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा हनुमान टोला मुहल्ले रहने वाला है, जो स्वर्गीय रामदेव शाह का पुत्र नारायण शाह है और कबाड़ी की गाड़ी चलाने का काम करता है। वह पहले भी शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है।


मृतक बच्ची का अर्जुन चौधरी की 12 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी है, जो पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद मृतिका के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए आरा सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता