ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

उधर पति इलेक्शन ड्यूटी में और इधर पत्नी की घर में मिली लाश : हत्या की आशंका

SAHARSA : इलेक्शन ड्यूटी पर कैमूर गए सिपाही की पत्नी की पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। मामले

उधर पति इलेक्शन ड्यूटी में और इधर पत्नी की घर में मिली लाश : हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA : इलेक्शन ड्यूटी पर कैमूर गए सिपाही की पत्नी की पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। मामले को लेकर एसपी कार्यालय से बताया गया है कि शनिवार की सुबह सहरसा जिला बल के सिपाही-286 मिलन कुमार, जो पुलिस केन्द्र, सहरसा के सरकारी आवास में रहते हैं और अभी चुनाव ड्यूटी में कैमूर जिले में गये हुए हैं, उनकी पत्नी की लाश संदिग्ध अवस्था में उनके घर से बरामद हुई है। 


1 जून की सुबह सिपाही मिलन कुमार ने अपनी पत्नी के मोबाईल पर कई बार कॉल किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। तब मिलन कुमार घबरा गये और अपने पड़ोसी को फोन कर घर जाने को कहा। जब पड़ोसी घर गए तो सिपाही की पत्नी घर का दरवाजा नहीं खोल रही थी। जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों को इस बात की सूचना देते हुए सिपाही मिलन कुमार के घर का दरवाजा खोला गया तो सिपाही की पत्नी मृत पाई गई। 


सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 एवं 02, पुलिस उपाधीक्षक, रक्षित, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 


इस घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है और वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम, फिंगर प्रिंट की टीम एवं डॉग स्कॉयर्ड को भी बुलाया गया है। इस घटना के बाद सिपाही मिलन कुमार काफी सदमे में है। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता