ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ट्रकों से डीजल चुराता था ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष: बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के लिए बनवायी थी खास गाड़ी

ARARIA: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM का जिलाध्यक्ष ट्रकों से डीजल चोरी करवाता था. बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. डीजल चोरी के

ट्रकों से डीजल चुराता था ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष: बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के लिए बनवायी थी खास गाड़ी
Mukesh Srivastava
4 मिनट

ARARIA: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM का जिलाध्यक्ष ट्रकों से डीजल चोरी करवाता था. बिहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. डीजल चोरी के लिए उसने एक खास गाड़ी तैयार करवायी थी, जो मिनटों में ही दूसरे ट्रक की टंकी से सारा डीजल खींच लेता था. हालांकि गिरफ्तार होने के बाद ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष कह रहा है कि उसे राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है.


अररिया में हुई कार्रवाई

अररिया में कई थानों की पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष रहमत अली के घर पर शुक्रवार की सुबह छापा मारा. अररिया के बथनाहा के चकोरवा स्थित रहमत अली के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय डीएसपी रामपुकार सिंह ने मीडिया को बताया कि रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज है और उसे जेल भेजा जा रहा है. पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया.


रहमत अली के घर छापेमारी से पहले शुक्रवार की अहले सुबह अररिया के हरियाबारा में एक ट्रक को जब्त किया गया था. इस ट्रक में उच्च क्षमता का एक पंप लगा था. पंप से एक पाइप निकाल कर दूसरे ट्रक की तेल टंकी में घुसाया जाता था और वह कुछ मिनटों में ही सारा तेल खींच लेता था. पुलिस ने उस ट्रक को एक दूसरे ट्रक से तेल चोरी करते हुए पकड़ा.


पुलिस ने तेल चुराने वाले ट्रक के ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक AIMIM के जिलाध्यक्ष रहमत अली के भाई कुर्बान अली की है. इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस चकोरवा गांव पहुंची, जहां से रहमत अली को गिरफ्तार कर लिया गया. रहमत अली को गिरफ्तार कर अररिया टाउन थाना लाकर हाजत में बंद कर दिया गया.


AIMIM का जिलाध्यक्ष रहमत अली पहले पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी का नेता था. बाद में वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में शामिल हो गया और उसे जिलाध्यक्ष बना दिया गया. रहमत अली सात-आठ साल पहले टेंपो चलाया करता था. लेकिन कुछ ही सालों में वह अकूत संपत्ति का मालिक हो गया. रहमत अली ने नरपतगंज सीट से 2015 का विधान सभा चुनाव लड़ा था. उसने अपनी पत्नी को 2019 में अररिया से लोकसभा चुनाव भी लड़वाया था. लेकिन दोनों की करारी हार हुई थी.


राजनीति का आरोप

उधर रहमत अली का कहना है कि उसे राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है. रहमत अली ने कहा कि उसका किशनगंज के जदयू नेता मास्टर मोजाहिद से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद मास्टर मोजाहिद ने किशनगंज साइबर थाना में पिछले महीने रहमत अली के खिलाफ एक केस दर्ज करया था. मास्टर मोजाहिद के पीए इंतसार आलम ने 16 जुलाई 2023 को रहमत अली के खिलाफ धारा 66A, 66, 500 504, 505, 506 में मामला दर्ज कराया था.