ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

एकतरफा प्यार में शख्स ने टिक टॉक स्टार का किया मर्डर, आरोपी बोला.. मेरे सामने प्रेमी से कर रही थी बात

DESK: टिक टॉक स्टार शिवानी मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शिवानी का मर्डर एकतरफा प्यार करने वाले एक शख्स ने की थी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना हरि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: टिक टॉक स्टार शिवानी मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शिवानी का मर्डर एकतरफा प्यार करने वाले एक शख्स ने की थी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना हरियाणा के सोनीपत जिले में हुई थी. 

शिवानी के प्यार में था पागल

गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने कहा कि मैं शिवानी से प्यार करता था. उसके बारे में ही सोचता रहता था. मैंने उसको शादी करने के लिए तीन बार बोला, लेकिन वह बार-बार इंकार कर देती थी. यही नहीं मेरा मोबाइल नंबर को वह ब्लैकलिस्ट में डाल देती थी. वह मेरे सामने अपने प्रेमी से बात कर रही थी. जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैंने मर्डर कर दिया. 

देखते ही हो गया था प्यार

टिक टॉक स्टार शिवानी पार्लर भी चलाती थी. आरोपी ने कहा कि जब वह पार्लर गया तो शिवानी मेरे पर चिलाने लगी. मैंने उससे कहा कि अगर तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा और गला दबाकर हत्या कर दी.  उसके शव को पलंग के नीचे छुपा दिया और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया. आरोपी ने बताया कि वह मेरे 2014 में मेरे पड़ोस में रहने के लिए आई थी. उस दौरान से वह मुझे अच्छी लगने लगी थी. 

दो बार काट चुका था हाथ

आरोपी ने बताया कि शिवानी के प्यार में इतना पागल था कि उसके बिना रह नहीं सकता था. वह उससे दो बार हाथ का नस काटकर सुसाइड की कोशिश की भी. यही नहीं उसने शिवानी के नाम भी हाथ पर गुदवाया था. आरोपी ने कहा कि मैंने ही उससे पार्लर खोलने के लिए पैसा दिया था. लेकिन वह प्यार किसी और से करती थी.

टैग्स