ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

तिहाड़ जेल से सीतामढ़ी लाया गया कुख्यात कालिया, AK-56 बरामदगी मामले में कोर्ट में होगी पेशी

SITAMARHI: उत्तर बिहार में आतंक का पर्याय बन चुके विकास झा उर्फ कालिया को दिल्ली के तिहाड़ जेल से सीतामढ़ी लाया गया है। भारी सुरक्षा के बीच शनिवार को उसे शिवहर कोर्ट में पेश किया ज

तिहाड़ जेल से सीतामढ़ी लाया गया कुख्यात कालिया, AK-56 बरामदगी मामले में कोर्ट में होगी पेशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: उत्तर बिहार में आतंक का पर्याय बन चुके विकास झा उर्फ कालिया को दिल्ली के तिहाड़ जेल से सीतामढ़ी लाया गया है। भारी सुरक्षा के बीच शनिवार को उसे शिवहर कोर्ट में पेश किया जाएगा। 15 दिनों के प्रोडक्शन वारंट पर शुक्रवार की देर शाम उसे दिल्ली से सीतामढ़ी लाया गया। रात में उसे सीतामढ़ी मंडल कारा में रखा गया था।


विकास झा उर्फ कालिया दरभंगा डबल इंजीनियर मर्डर केस में सजायाफ्ता है। कालिया ने तिहाड़ जेल से ही शिवहर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी नारायण सिंह की हत्या करवा दी थी। संतोष झा की हत्या के बाद बदले की भावना से नारायण सिंह की हत्या कर दी गई थी। विकास झा को फिलहाल एके56 बरामदगी तथा अवधेश झा की हत्या के मामले में शिवहर कोर्ट में आज पेशी किया जाएगा।


गैंगस्टर संतोष झा की सीतामढ़ी कोर्ट में गोलियों से भूनकर हुई हत्या के बाद से विकास झा उर्फ कालिया लगातार हत्या का बदला ले रहा है और एक के बाद एक कई लोगों की इस के बीच हत्या हो चुकी है। जिसकी जिम्मेवारी कालिया ने ली है। सभी वारदातों को दिल्ली के तिहाड़ जेल से अंजाम दिया गया। शुक्रवार की शाम विकास झा उर्फ कालिया को एसटीएफ की टीम ट्रेन से सीतामढ़ी पहुंची थी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता