ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

तिहाड़ के जेल नंबर-3 में फांसी के 4 तख्त तैयार, निर्भया के आरोपियों पर 6 CCTV कैमरे से रखी जा रही नजर, गुनहगारों की धड़कनें बढ़ी

DELHI : निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों को फांसी दिए जाने की तारीख भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. निर्भया मामले के चारों आरोपी विनय, पवन, मुकेश

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों को फांसी दिए जाने की तारीख भले ही अभी तय नहीं हुई है, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. निर्भया मामले के चारों आरोपी विनय, पवन, मुकेश और अक्षय अभी तिहाड़ में ही बंद हैं.

तिहाड़ में फांसी के चार तख्त तैयार
तिहाड़ के जेल नंबर-3 में फांसी के चार तख्त तैयार कर लिए गए हैं. इनका ट्रायल भी हो गया है. ट्रायल के लिए तिहाड़ में ही मौजूद संसाधनों का प्रयोग किया गया. बता दें कि तिहाड़ के जेल नंबर-3 में ही अफजल गुरू को भी रखा गया था.  

6 CCTV कैमरे से रखी जा रही नजर
चारों आरोपियों पर 24 घंटे 6 CCTV कैमरे से नजर रखी जा रही है. उनके हर एक व्यवहार को देखा जा रहा है. वे किससे कितनी बात कर रहे है, और उनकी एक्टिविटी क्या है, इन सब पर गौर किया जा रहा है. 

गुनहगारों की घड़कनें बढ़ी
डेथ वारंट अभी जारी नहीं किया गया है, मगर जेल में बंद आरोपियों की धड़कने बढ़ गई हैं. चारों कैदियों की दिन में दो बार मेडिकल जांच कराई जा रही है, जिसमें यह बात सामने आई है. बीते 5 दिन में कैदियों का वजन घट गया है. कैदी अक्षय, मुकेश, पवन और विनय को अब भूख भी कम लग रही है. 5 दिनों में अक्षय का वजन 55 किलो से घटकर 52 किलो हो गया है तो पवन का वेट 82 से 81 किलो हो गया है. हालांकि कैदियों का बीपी नॉर्मल है.