ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

10 साल के शातिर उचक्के ने उड़ाई पुलिस की नींद, रुपये से भरा बैग लेकर हुआ फरार

PURNEA : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस विफल है. इस वक्त खबर आ रही है पूर्णिया से जहां अपराधियों ने एक छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि महज 10 साल के बच्चे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PURNEA : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस विफल है. इस वक्त खबर आ रही है पूर्णिया से जहां अपराधियों ने एक छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि महज 10 साल के बच्चे ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात शहर के आस्था मंदिर चौक के पास की है. जहां दूकान में काम करने वाले एक व्यक्ति से शातिर चोर रुपये से भरा बैग और लैपटॉप लेकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि जैसे ही आदमी एचडीएफसी बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर बाहर निकला तो रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे शातिर चोर ने उसपर कुछ गीला पदार्थ फेंका ज्योंही वह साफ करने के लिए मुड़ा तो बाइक सवार उसके दूसरे साथी ने हमला बोलते हुए बैग छीनकर तेजी से फरार हो गया. पीड़ित द्वारा घटनास्थल पर काफी शोर मचाने के बावजूद भी चोर आँखों के सामने से निकल गए. कर्मी की ओर से पुलिस में वारदात की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूर्णिया से तहसीन की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता