ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

पटना: थाने में बेवफाई की शिकायत लेकर पहुंची महिला, पुलिसवालों के सामने किया जबरदस्त ड्रामा

PATNA : पति की दूसरी शादी का पता चलते ही पहली पत्नी द्वारा थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके ससुर को हिरासत में ले लिया

पटना: थाने में बेवफाई की शिकायत लेकर पहुंची महिला, पुलिसवालों के सामने किया जबरदस्त ड्रामा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पति की दूसरी शादी का पता चलते ही पहली पत्नी द्वारा थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है. 


दरअसल, पीड़िता का नाम ट्विंकल है, वह जमसौत की रहने वाली है. वहीं, उसका पति प्रिंस कुमार सबजपुरा का रहने वाला है. पीड़िता को जब उसके पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो वह अपने ससुराल पहुंच गई जहां उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर भगा दिया. इसके बाद मामला फुलवारीशरीफ थाना पहुंचा. पीड़िता अपने पति की तस्वीर के साथ थाने पहुंच गई. 


पीड़िता ने अपने ससुरालवालों पर उसके पति की दूसरी शादी कराकर उसे किडनैप करने का आरोप लगाया. हालांकि उसके ससुराल वालों का कहना है कि उसने खुद अपने पति को किडनैप कराया है और अब आरोप अपने ससुरालवालों पर लगा रही है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है.