ब्रेकिंग
मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसानमामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसान

थानाध्यक्ष के रवैय्ये से तंग आकर सैप जवान ने दी आत्महत्या की धमकी, सुरक्षा में लगाये गये 3 पुलिसकर्मी

PATNA CITY: SAP जवान की सुरक्षा के लिए 3 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। मामला पटना सिटी के बाइपास थाने का है। जहां जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस की सुरक्षा में खुद पु

थानाध्यक्ष के रवैय्ये से तंग आकर सैप जवान ने दी आत्महत्या की धमकी, सुरक्षा में लगाये गये 3 पुलिसकर्मी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA  CITY: SAP जवान की सुरक्षा के लिए 3 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। मामला पटना सिटी के बाइपास थाने का है। जहां जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस की सुरक्षा में खुद पुलिस को लगाया गया है वो भी एक नहीं 3 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। यह इसलिए कि कही सैप जवान खुदकुशी ना कर लें।


पटना सिटी के बाईपास थाने में तैनात सैप जवान राजदेव प्रसाद सिंह ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। थानाध्यक्ष से प्रताड़ित होने के बाद सैप जवान ने सुसाइड करने की धमकी दे दी है। जिसके बाद बाइपास थाने के पुलिस पदाधिकारी ने ड्राइवर राजदेव सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है।थाने के तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सैप जवान राजदेव सिंह की सुरक्षा में लगाायी गयी है।


सैप जवान व बाइपास थाने के ड्राइवर राजदेव सिंह ने बताया कि बाईपास थाने के थानाध्यक्ष अमित कुमार 17 अगस्त से प्रताड़ित करते आ रहे हैं और अब बिना कारण बताए पटना पुलिस लाइन जाने का कमान काटा गया है। बाईपास थानाध्यक्ष की मनमानी और प्रताड़ना से तंग आकर सैप का ड्राइवर राजदेव प्रसाद सिंह ने सुसाइड करने की धमकी दे दी। 


पीड़ित पुलिसकर्मी ने परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी दे दी है कहा के यदि सुसाइड करते हैं तो इसके लिए जिम्मेदार सीधे तौर पर बाईपास थानाध्यक्ष अमित कुमार ही होंगे। रिटायर्ड सेना के जवान राजदेव प्रसाद सिंह ने यह भी बताया कि 24 साल तक उसने सेना में रहकर देश की सेवा की। 


सेना में नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने बिहार सरकार के सैफ जवान में भर्ती हुए और ड्राइवर पद पर पटना में ड्यूटी कर रहे हैं। बाईपास थानाध्यक्ष की मनमानी से वे काफी आहत हैं। बिना किसी कारण के उन्हे थाने से हटाना जा रहा है। जिससे उनकी प्रतिष्ठा पर ठेस पहुंची है इसलिए उन्होंने सुसाइड करने का मन बनाया है।



रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता