ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

तालाब से मिली युवक की लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट स्थित पानी भरे तालाब से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब से शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने

तालाब से मिली युवक की लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट स्थित पानी भरे तालाब से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब से शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज मामले की छानबीन शुरू की। 


पुलिस ने मृतक की पहचान मेहदीगंज थाना क्षेत्र के बेना साह बाग निवासी 26 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ कल्लू के रूप में की है। जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।


आज युवक का शव तालाब से मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने से बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।


तालाब से मिली युवक की लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका


तालाब से मिली युवक की लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका





तालाब से मिली युवक की लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता