ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

स्वाति मालीवाल केस : दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, घटना के वक्त का CCTV फुटेज गायब ; अब सबूतों से छेड़छाड़ का भी आरोप

DELHI : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है

स्वाति मालीवाल केस : दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, घटना के वक्त का CCTV फुटेज गायब ; अब सबूतों से छेड़छाड़ का भी आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस ने आशंका जताई है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ और सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई है। पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त का सीसीटीवी फुटेज गायब कर दिया गया है।


दिल्ली पुलिस के हाथ घटना के वक्त का जो सीसीटीवी फुटेज लगा है, उसमें वारदात के वक्त का फुटेज ब्लैंक शो कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को रिमांड पर लेने के दौरान यह बातें कोर्ट को बताई हैं। दिल्ली पुलिस ने आशंका जताई है कि सीएम हाउस में सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई है। सीएम हाउस की तरफ से पुलिस को अभी तक सीसीटीवी का डीवीआर नहीं सौंपा गया है।


सीसीटीवी के डीवीआर के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया था। जांच में सामने आया है कि जेई स्तर के अफसर के पास भी सीएम हाउस में लगे सीसीटीवी और डीवीआर का एक्सेस नहीं है। जांच के दौरान जेई के जरिए दिल्ली पुलिस को सिर्फ वीडियो का एक पेन ड्राइव दिया गया है। जिसमें वारदात के वक्त का फुटेज ब्लैंक पाया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच कर रही है।


बता दें कि आप सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाये हैं। मेडिकल जांच में मारपीट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सीएम के आरोपी पीए को अरेस्ट कर लिया है। कोर्ट ने विभव कुमार को पांच दिनो की रिमांड पर भेज दिया है। विभव कुमार के मोबाइल फोन की जांच भी की जा रही है। वह अपने फोन का पासवर्ड नहीं बता रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विभव ने अपने फोन को फॉर्मेट कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता