ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

सुपौल में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, नाश्ते की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या

सुपौल के वीरपुर में नाश्ते की दुकान पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल के वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर पंचायत के वार्ड 5 स्थित एक नाश्ते की दुकान पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीन अज्ञात अपराधियों ने दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर थाना क्षेत्र के बनेलीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड 3 निवासी 32 वर्षीय मिथिलेश कुमार मंडल नाश्ते की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से मिथिलेश कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।


 घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल मिथिलेश को संभालने की कोशिश की,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार और वीरपुर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस ने घटनास्थल की जाँच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 


शुरुआती तौर पर यह मामला आपसी रंजिश,पुरानी दुश्मनी या अन्य आपराधिक कारणों से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।सुपौल में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, नाश्ते की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्यासुपौल में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, नाश्ते की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्यासुपौल में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, नाश्ते की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता