ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

विद्यानंद हत्याकांड का खुलासा, पैसे के लेनदेन के लिए हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

SUPAUL: सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने विद्यानंद हत्याकांड का आज खुलासा किया है साथ ही इस हत्याकांड में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड

विद्यानंद हत्याकांड का खुलासा, पैसे के लेनदेन के लिए हुई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल की त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने विद्यानंद हत्याकांड का आज खुलासा किया है साथ ही इस हत्याकांड में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि बीते 3 फरवरी 2023 को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा वार्ड नं0-05 स्थित MBC नहर के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंध में त्रिवेणीगंज थाना में अज्ञात हत्यारे के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मृतक के परिजनों के द्वारा मृतक की पहचान के बाद 40 वर्षीय मृतक विद्यानंद कुमार केशवनगर जोल्हनियाँ वार्ड नं0-09, थाना - पिपरा जिला- सुपौल निवासी को परिजनों को सौंप दिया गया था। 


उक्त कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम और जिला आसूचना ईकाई सुपौल के टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं साक्ष्य के आधार पर इस हत्याकांड शामिल हत्यारोपी जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर वार्ड नम्बर 3 निवासी मुंगलाल यादव के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार यादव और दूसरे हत्यारोपी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के झरकहा वार्ड नम्बर 8 निवासी बाबूनन्द यादव के 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार की संलिप्तता पाई गई। 


जिसे गिरफ्तार किया गया है। यह मामला मूल रूप से नौकरी के नाम पर पैसों के लेन-देन का है। मृतक विद्यानंद कुमार ने पवन कुमार यादव एवं सुनील कुमार से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिये थे। नौकरी नहीं लगवाने व नौकरी के नाम पर लिये गये पैसा वापस नहीं करने के कारण पवन कुमार यादव और सुनील कुमार के द्वारा मृतक विद्यानंद कुमार को 4 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता