ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुपौल में पंच का मर्डर, पंचायत के दौरान धारदार हथियार से हमला, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SUPAUL : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सुपौल जिले का है. जहां बकरी द्वारा गेंहू खाने को लेकर उठे विवाद को सुलझाने पहुंचे एक पंच की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सुपौल जिले का है. जहां बकरी द्वारा गेंहू खाने को लेकर उठे विवाद को सुलझाने पहुंचे एक पंच की बदमाशों ने हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपितों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.


वारदात सुपौल जिले के जदिया पंचायत के वार्ड नं दो की है. जहां बुचन राय और दिनेश राय के बीच दिन में बकरी द्वारा गेहूं खाने को लेकर विवाद हुआ. इस विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान ही दिनेश राय और बुचन राय के बीच गाली गलौज शुरु हो गई. पंचों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान दोनों ही ओर से लाठी और खंती से मारपीट शुरू हो गई.


बताया जा रहा है कि पंचायत में शामिल 65 साल के बेचन राय के द्वारा दोनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा था. इसी दौरान दिनेश राय के बेटे कारी राय ने खंती से बेचैन राय के सिर पर हमला कर दिया. जिससे उनका सिर फट गया. इलाज के दौरान त्रिवेणीगंज में उनकी मौत हो गई. इस घटना में सुरेन्द्र राय और बौकु राय भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.


इधर घटना को लेकर शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जदिया बलुवा पथ हाइवे 91 को जाम कर दिया. बाद में थानाध्यक्ष और स्थानीय प्रतिनिधियों के प्रयास के बाद जाम हटाया जा सका. घटना को लेकर बेचन राय के बेटे अशोक राय के बयान पर जदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. कांड संख्या 149/20 में दर्ज प्राथमिकी में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स