ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: चिकन लूटने के लिए बदमाशों ने वैन ड्राइवर को मारी गोली, भागने के दौरान हो गया ये कांड

SUPAUL: बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है. ताजा मामला राज्य के सुपौल जिले का है जहां पश्चिम बंगाल के ड्राइवर को जिले में अपराधियों ने गोली मार दी है. और मुर्गा लदा पिकअप क

बिहार: चिकन लूटने के लिए बदमाशों ने वैन ड्राइवर को मारी गोली, भागने के दौरान हो गया ये कांड
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे है. ताजा मामला राज्य के सुपौल जिले का है जहां पश्चिम बंगाल के ड्राइवर को जिले में अपराधियों ने गोली मार दी है. और मुर्गा लदा पिकअप को लेकर भागने लगे. लेकिन पिकअप लूट कर भाग रहे अपराधियों की गाड़ी थोड़ी दूर जाकर  एक्सीडेंट हो गई और सभी गाड़ी छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने मुर्गा लदे पिकअप को बरामद कर लिया है.


यह घटना गुरुवार की रात भपटियाही थाना क्षेत्र के NH 57 का है जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले बुद्धदेव ने बताया कि अपराधियों की संख्या आठ थी और सबके पास हथियार थे. गाड़ी में ड्राइवर और खालसी थे, जब इसका वे किए तो अपराधियों ने ड्राइवर के सिर में गोली मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. डॉक्टरों ने ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.


यहां जब ड्राइवर का सिटी स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके सिर में गोली फंसी हुई है. डॉक्टरों ने सदर अस्पताल से ड्राइवर को हायर सेंटर रेफर कर दिया. उसके बाद ड्राइवर को दरभंगा के DMCH में एडमिट कराया गया. ड्राइवर की पहचान बंगाल के नदिया के नाकासापारा थाना क्षेत्र के निवासी विश्वजीत दास के रूप में हुई है. इधर सदर DSP कुमार इंद्रप्रकाश ने हॉस्पिटल पहुंच मामले की जानकारी ली.

टैग्स