ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सुपौल में एक लड़की की बेरहमी से हत्या, गर्दन काटकर शव को खेत में फेंका

SUPAUL : जिले के कुनौली थाना इलाके में एक लड़की की डेड बॉडी मिली है. गला काटकर युन्ति की हत्या की गई है. प्रथम दृष्टया इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया जा रहा है. पुलिस इस घटना की

सुपौल में एक लड़की की बेरहमी से हत्या, गर्दन काटकर शव को खेत में फेंका
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : जिले के कुनौली थाना इलाके में एक लड़की की डेड बॉडी मिली है. गला काटकर युन्ति की हत्या की गई है. प्रथम दृष्टया इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सुपौल जिले के कुनौली थाना इलाके की है, जहां बदमाशों ने एक लड़की की निर्मम हत्या कर दी. रविवार को मृतका की लाश खेत में मिली. बताया जा रहा है कि हरजोती गांव की कुछ महिलाएं घास काटने गई थी. इस दौरान उन्होंने देखा कि खेत में एक लड़की की लाश पड़ी हुई है. मृतक लड़की का सिर उसके शरीर से अलग था. उन्होंने लाश को देखते ही शोर मचाया.


महिलाओं का शोर सुनकर आस-पड़ोस में काम कर रहे लोग वहां आ पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. मृतका के शरीर पर लाल स्वेटर, आसमानी/लाल सलवार सूट है. शव के पास एक रेडीमेड दुकान का थैला भी पड़ा हुआ.


ग्रामीण और पुलिस प्रथम दृष्टया इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रहे हैं. अपर थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है. आगे जांच हो रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता