ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सुपौल: 3 ट्रक चाइनीज सेब जब्त, SOG, SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 8 तस्कर भी गिरफ्तार

SUPAUL: एसओजी, एसएसबी और वीरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चाइनीज सेब से लदे तीन ट्रकों को पकड़ा। साथ ही अनलोडेड तीन अन्य ट्रक को भी जब्त किया। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट की का

सुपौल: 3 ट्रक चाइनीज सेब जब्त, SOG, SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 8 तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: एसओजी, एसएसबी और वीरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चाइनीज सेब से लदे तीन ट्रकों को पकड़ा। साथ ही अनलोडेड तीन अन्य ट्रक को भी जब्त किया। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट की कार और बाइक को भी बरामद किया। इस दौरान कुल 8 तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। इंडो नेपाल बॉर्डर के भीमनगर के पास पटना से आई एसओजी की टीम की सूचना के बाद एसएसबी और बिहार पुलिस ने कार्रवाई की जिसके बाद यह सफलता मिली। तीनों ट्रक को मिलाकर करीब 1350 पेटी सेब है जो 30, 20 एवं 10 किलो के पैकेट में है। जब्त सेब एवं ट्रक कस्टम के हवाले कर दिया गया है।


सुपौल: 3 ट्रक चाइनीज सेब जब्त, SOG, SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 8 तस्कर भी गिरफ्तार


गौरतलब है कि भारत सरकार ने इस सेब के खाने से होने वाले नुकसान को देखते हुए चाइनीज सेब पर प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होने के कारण लोग इसकी अब भी खरीदारी कर रहे हैं। जिसके कारण चाइनीज सेब की तस्करी अभी भी जारी है। चाइनीज सेब को पकाने के लिए उरबासिड या टूसेट के नामक केमिकल इस्तेमाल किया जाता है। जो त्वचा पर चकते पैदा कर सकता है। इसे चीन सरकार ने भी अपने देश में बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर रखा है। यह सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। लेकिन जानकारी के अभाव में न केवल इसकी बिक्री की जा रही है। बल्कि खरीदारी भी हो रही है। ऐसे में इस बात से अनजान लोग इसे खाकर बीमारी की चपेट में आ रहे है लेकिन इलाके में यह बात चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर बॉर्डर पर इतनी सख्ती के बावजूद कैसे चाइनीज सेब भारत में प्रवेश कर रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता