ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

शराब तस्करी का खुलासा: कॉस्मेटिक और किराना शॉप से बेची जा रही थी शराब, दुकानदार के बेडरूम से भी बरामद हुआ शराब

SUPAUL: सुपौल पुलिस ने डमी खरीददार भेजकर शराब तस्करी का खुलासा किया है। कॉस्मेटिक और किराना शॉप के मालिक के घर पर आज पुलिस ने छापेमारी की। उनके घर के बेडरूम से भी शराब की खेप

शराब तस्करी का खुलासा: कॉस्मेटिक और किराना शॉप से बेची जा रही थी शराब, दुकानदार के बेडरूम से भी बरामद हुआ शराब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल पुलिस ने डमी खरीददार भेजकर शराब तस्करी का खुलासा किया है। कॉस्मेटिक और किराना शॉप के मालिक के घर पर आज पुलिस ने छापेमारी की। उनके घर के बेडरूम से भी शराब की खेप बरामद की गयी है। उत्पाद विभाग की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। तस्करों से शराब की खरीददारी करने वालों पर अब नजर रखी जा रही है। मोबाइल के जरिये शराब के खरीदारों को दबोचने की योजना बनायी गयी है। वही अब सदर पुलिस के लापरवाही की भी चर्चा होने लगी है। 


सुपौल में देर रात शहर के बड़े कॉस्मेटिक और किराना व्यवसायी के दुकान और घर से बरामद शराब के खुलासे से ईलाके के शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। उत्पाद विभाग ने लंबे समय से चल रहे इस तस्करी का फिल्मी स्टाईल में खुलासा किया है।


शहर के बीचों बीच चल रहे शराब की तस्करी की जानकारी सदर पुलिस को भी नहीं थी। उत्पाद विभाग ने एक डमी खरीददार को भेज कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस खुलासे से जहां उत्पाद विभाग की ईलाके में वाहवाही हो रही है वही सदर पुलिस के ढीलमुल रवैये की चर्चा भी सरेआम हो रही है।


दरअसल शहर के महावीर चौक पर मुस्कान गिफ्ट कार्नर के मालिक राजेश बोथरा काफी सालों से शराब की तस्करी कर रहे थे। बिस्कीट और खिलौने के पैकेट में शराब लाकर ईलाके के वीवीआईपी लोगो को महंगे दामों पर परोसा करते थे। वही उसी दुकान के ठीक सामने राजा ठाकुर नाम के दुकानदार भी इस गोरखधंधे से कई सालों से जुड़ कर काली कमाई कर रहे थे। लेकिन कल देर रात उत्पाद विभाग ने एक डमी खरीदादार भेजा और जैसे ही शराब की डिलेवरी हुई उत्पाद विभाग ने पूरे गैंग को ही धर दबोचा।


इस बाबत उत्पाद अधीक्षक लाला अभय कुमार सुमन ने बताया कि इस खुलासे के बाद उत्पाद विभाग उस कारोबारी के बेड रुम,गोदाम को सील करने की कार्रवाई में जुट गयी है। वही दोनों शराब तस्करों से उसके खऱीदारों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।उन्होने बताया कि शराबबंदी को शत प्रतिशत लागू करने के लिए खरीददार को भी दबोचने की कार्रवाई की जायेगी।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता