ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लॉकडाउन में बिजनेसमैन को मारी गोली, 4 लाख की लूट

SUPAUL : बिहार में लोकडाउन के दौरान क्राइम का भी ग्राफ बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में लोकडाउन के दौरान क्राइम का भी ग्राफ बढ़ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी है. उससे 4 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सुपौल जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां गनपतगंज-धरहरा रोड के पास अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण बिजनेसमैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी व्यवसायी की पहचान संतोष अग्रवाल के रूप में की गई है.


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यवसायी की पहचान संतोष अग्रवाल अपने स्टाफ के साथ लौट रहे थे. जख्मी बिजनेसमैन ने बताया कि उसके ऊपर एक ही साल के अंदर 3 बार गोली चली है. फिर भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है. बार-बार पुलिस से शिकायत के बावजूद भी कोई भी ठोस कार्रवाई पुलिसवालों की ओर से नहीं की जा रही है.


किसान को मारी गोली
सुपौल में अपराधियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया. राघोपुर थाना इलाके में ही इस दूसरी घटना को भी अंजाम दिया गया. अपराधियों ने एक किसान को भी गोली मार दी. हालांकि उसकी भी हालत आजुक बताई जा रही है.  घंटे भर के भीतर हुई गोलीबारी की दो घटनाओं से पुलिस महकमा भी सकते में है. पुलिस ने बताया कि दोनों की इलाज चल रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता