ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों का हमला, ई-रिक्शा चालक की पिटाई के बाद हुआ हंगामा

SUPAUL: Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों ने हमला बोल दिया। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में पुलिस वैन का ड्राइवर घायल हो गया। वही पुलिस की पिटाई से एक ई-रिक्शा

Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों का हमला, ई-रिक्शा चालक की पिटाई के बाद हुआ हंगामा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL:  Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों ने हमला बोल दिया। इस दौरान हुई पत्थरबाजी में पुलिस वैन का ड्राइवर घायल हो गया। वही पुलिस की पिटाई से एक ई-रिक्शा चालक भी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और दुकानदारों के बीच हुई झड़प के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ ने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी।


Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों का हमला, ई-रिक्शा चालक की पिटाई के बाद हुआ हंगामा

 दरअसल स्टेशन चौक पर फुटकर दुकानदारों की भारी भीड़ के कारण उनकी दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस की टीम पहुंची थी। जिसका फुटकर दुकानदारों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस की पिटाई से एक ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा पुलिस पर फुट पड़ा। दुकानदारों ने इस दौरान पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की।


Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों का हमला, ई-रिक्शा चालक की पिटाई के बाद हुआ हंगामा


इस दौरान पुलिस वैन का ड्राइवर घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लाइन पुलिस की टीम ने फुटकर दुकानदारों को खदेड़ कर भगाया। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में ईंट और पत्थर बरामद किया है। जिससे लगता है कि पुलिस पर हमले की तैयारी पहले से ही थी। घटना के संबंध में एसडीओ सदर मनीष कुमार ने बताया कि बाजार बंद करने का समय हो गया था इसके बावजूद फुटकर दुकान अपनी-अपनी दुकाने लगाकर बैठे थे। जब पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने पहुंची तब उन पर पत्थरबाजी की गयी। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Lockdown का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों का हमला, ई-रिक्शा चालक की पिटाई के बाद हुआ हंगामा

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता