ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

घर से उठाकर लड़की के साथ बलात्कार, दो दोस्तों ने मिलकर की दरिंदगी

SUPAUL : बिहार के सुपौल से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सोते समय घर से उठाकर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. आरोपी बदमाश ने अपने ए

घर से उठाकर लड़की के साथ बलात्कार, दो दोस्तों ने मिलकर की दरिंदगी
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL :  बिहार के सुपौल से समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सोते समय घर से उठाकर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. आरोपी बदमाश ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की शिकायत मिलने के बाद सुपौल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके की है. जहां सोते समय घर से उठाकर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया. दो लड़कों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है, जो उसी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर में सो रही थी, इस दौरान गांव का ही रहने वाला सुभान अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया. दोनों लड़के आये और उसे उठा के नहर के पास लेकर चले गए. फिर एक लड़के ने उसके साथ दरिंदगी की.


उधर जब परिजनों ने शोभा को घर से गायब देखा, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई. परिजन शोभा को तलाशते हुए नहर की तरफ पहुंचे. लड़की के घरवालों को देखकर आरोपी सुभान अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इस मामले में गांव में पंचायत हुई, जहां दो लाख रुपये लड़की के परिवार को देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया, लेकिन उससे पहले ही पुलिस गांव में पहुंच गई. पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया है.


इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई, जिसमें दो लाख रुपये लड़की के घरवालों को देकर फैसला कराया जा रहा था. उससे पहले ही पुलिस गांव में पहुंच गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद आरोपी युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के लिए प्रयास कर रही है. 

टैग्स