ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

अपराधियों के साथ जाम छलकाता पकड़ा गया बैंक मैनेजर, मछली और दारू के साथ सजी थी महफिल

SUPAUL: बिहार में आए दिन शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाती हुई तस्वीरें सामने आती हैं. सुपौल से ऐसी ही खबर सामने आई है. जहां कानून को ठेंगा दिखाते हुए दारू और मछली की पार्टी क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में आए दिन शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाती हुई तस्वीरें सामने आती हैं. सुपौल से ऐसी ही खबर सामने आई है. जहां कानून को ठेंगा दिखाते हुए दारू और मछली की पार्टी करता बैंक मैनेजर रंगे हाथों पकड़ा गया है. अपराधियों के साथ बैठकर जाम छलकाते हुए बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार वीरेंद्र पासवान उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के निर्मली शाखा का प्रबंधक है. 


दरअसल मरौना प्रखंड क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र बसखोरा का निरीक्षण करने मरौना के सीओ पहुंचे थे. इसी बीच वहां शराब की गंध आने पर सीओ के गार्ड ने सीओ को वहां से लौटने की बात कही. लेकिन सीओ अंचल गार्ड्स के साथ वहां पहुंच गए. मौके पर बैंक मैनेजर अपराधियों के साथ मछली और दारू पार्टी करते रंगे हाथों पकड़ा गया.


दारू और मछली की पार्टी में बैंक मैनेजर के साथ एक अपराधी भी मौजूद था. पुलिस ने जब अपराधी तलाशी ली तो उसके रूम से तीन देसी कट्टा बरामद किया गया. वहीं बैंक मैनेजर को गिरफ्तार करने के बाद वह अपनी नौकरी जाने की दुहाई देने लगा.

टैग्स