ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गो मांस की होम डिलीवरी करते शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, बाइक की डिक्की में रखे पॉलिथिन को देख हैरान रह गये लोग

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में प्रतिबंधित गो मांस की होम डिलीवरी करते एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हव

गो मांस की होम डिलीवरी करते शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, बाइक की डिक्की में रखे पॉलिथिन को देख हैरान रह गये लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में प्रतिबंधित गो मांस की होम डिलीवरी करते एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया गया। उसकी बाइक की डिक्की से करीब 7 किलो प्रतिबंधित गो मांस बरामद किया गया। 


गो मांस की डिलीवरी करने वाले शख्स की पहचान सुपौल जिले के चैनसिंहपट्टी वॉर्ड नंबर 2 निवासी मोहम्मद इमामुद्दीन के 44 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। आरोपी मोहम्मद नसीम ने बताया कि वह अपने दोस्त के कहने पर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिसौनी से 120 रूपये किलो गो मांस खरीदकर बरहकुड़वा पंचायत के वार्ड नंबर 8 में रहने वाले अपने मित्र मंसूर को पहुंचाने आया था। मंसूर बहुत दिनों से गो मांस की मांग कर रहा था। 


आज जैसे ही वो मंसूर के घर पर गो मांस देने आया लोगों ने पकड़ लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि यह बराबर अपनी मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित गो मांस लेकर इधर बेचता था। हमलोग इस पर नजर रखे हुए थे आज यह प्रतिबंधित मांस की डिलीवरी करते आखिरकार पकड़ा गया। 


मामले की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल और मजिस्ट्रेट त्रिवेणीगंज सीओ प्रियंका सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा और  प्रतिबंधित मांस को जब्त किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। त्रिवेणीगंज सीओ प्रियंका सिंह ने बताया प्रतिबंधित गो मांस मिला है जिसके सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।गो मांस की होम डिलीवरी करते शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, बाइक की डिक्की में रखे पॉलिथिन को देख हैरान रह गये लोगगो मांस की होम डिलीवरी करते शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, बाइक की डिक्की में रखे पॉलिथिन को देख हैरान रह गये लोगगो मांस की होम डिलीवरी करते शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, बाइक की डिक्की में रखे पॉलिथिन को देख हैरान रह गये लोग

गो मांस की होम डिलीवरी करते शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, बाइक की डिक्की में रखे पॉलिथिन को देख हैरान रह गये लोग

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता